चंदौली, मार्च 21 -- धीना। कंदवा थाना क्षेत्र के धमिना गांव के सामने शनिवार की शाम करीब चारबजे के कार और बाइक जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पई गांव निवासी निखिल शर्मा और आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार से घर जा रहे थे। वहीं कार जमानिया से सैयदराजा को आ रही थी। घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भेजवाया गया। जहां घायलों की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। कंदवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर चालक और सवार दोनों को थाना ले आई। कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल ने बताया कि घायल पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई क जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.