कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
गोरखपुर, जून 3 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने भटहट-बासस्थान फोरलेन सड़क पर वैगनआर के टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल स्थानीय सीएचसी पर भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर घायलों को घर भेज दिया गया। कुशीनगर जनपद के बोदरवार क्षेत्र के भिखारी अपनी मौसी एवं उनकी पोती को गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो छोड़ने जा रहे थे। अभी आयुष विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने पहुंचे थे कि वैगनआर कार बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.