बदायूं, जून 25 -- बदायूं/बिल्सी। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खंदी में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे का स्थान हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के परोली गांव के पास बुधवार देर रात हुआ। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक सवार राजू और अंकित के अलावा कार चालक देवकुमार घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों ...