किशनगंज, मार्च 8 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे एनएच 327 ई फोरलेन पर खैखाट चौक के पास तेज रफ्तार कार एवं बाइक के आमने -सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक समेत तीन युवकों की मौत हो गई। शादाब अंजुम व नाजिर एक बाइक पर पर थे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक शाह आलम घटना के वक्त घटनास्थल पर सड़क के दूसरे ओर खड़े थे, दुर्घटना कार के पलटने के दौरान वे कार की चपेट में आ गये जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए तथा घटना के कुछ देर बाद इलाज के दौरान शाह आलम की भी मौत हो गई। मृतक में नज़ीर अहमद (31) शादाब अंजुम (25) दोनों ग्राम कांटा ताराबाड़ी, दिघलबैंक, किशनगंज के रहने वाले थे। जबकि तीसरा मृतक शाह आलम (25) ग्राम खैखाट, पंचायत इकरा, दिघलबैंक, किशनगंज के रहने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.