जहानाबाद, मार्च 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर मुस्सी पुल के समीप बुधवार की देर शाम कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार एक किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में मखदुमपुर डीह निवासी 17 वर्षीय रेहान पिता मोहम्मद शमशेर और आसिफ पिता मोहम्मद साबिर शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार सवार मौके फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची मखदुमपुर पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.