गाजीपुर, मार्च 19 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बुद्धुपुर नहर से पूरब राजमार्ग-67 पर गुरुवार की सुबह आजमगढ़ से गरूआ मकसूदपुर जा रहे डिग्री कॉलेज के शिक्षक राजू कुमार की कार विपरीत दिशा से लौट रहे बाइक सवार अजीत शर्मा निवासी ओड़राई थाना दुल्लहपुर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार अजीत घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में कार तथा बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गये। जानकारी के अनुसार फैजाबाद निवासी राजू कुमार महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरूआ मकसूदपुर में शिक्षक है। उनकी पत्नी प्रतिभा भी आजमगढ़ स्थित एक डिग्री कॉलेज में शिक्षक हैं। गुरुवार की सुबह दोनों लोग बच्चों के साथ कार से गरूआ मकसूदपुर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस ने कार तथा बाइक को थाना ले गई। एसओ ...