कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल
औरैया, जून 16 -- थाना क्षेत्र के तीर्वा रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बर्रुकुलासर निवासी 40 वर्षीय उमेश पुत्र रामकिशन, 24 वर्षीय अनीश पुत्र सुभाष चंद्र तथा 38 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ बबलू पुत्र श्यामलाल बाइक से किसी कार्य से तीर्वा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बिरजानंद, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी विशाल तंवर पुलिस टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.