जहानाबाद, फरवरी 11 -- घायलों में एक की स्थिति गंभीर, पीएमसीएच रेफर अरवल, निज संवाददाता पटना औरंगाबाद नहर के मुख्य मार्ग में व्यवहार न्यायालय से पश्चिम नहर रोड में मंगलवार की रात कार एवं पिकअप वैन की टक्कर में कार नहर में गिर गयी। हालांकि कार में सवार सभी चार लोग बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर सदर थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं इमरजेंसी डायर 112 के पुलिस पहुंचकर नहर में गिरी कार से सभी लोगों को बाहर निकला गया। उसके बाद पुलिस के द्वारा सभी जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया। इस हादसे में जख्मी में रवि कुमार, अनिल कुमार दिवाकर, प्रदीप कुमार , दिलीप कुमार सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल पटना जिले के पालीगंज के रहने वाले हैं। घायलों में रवि कुमार की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित...