बदायूं, सितम्बर 24 -- बिसौली, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालियों ने चार पहिया कार व पांच तोला सोना मांगा। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को 15 जून को घर से निकाल दिया गया।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पनौड़ी गांव निवासी निकिता शर्मा ने बताया कि उसकी शादी साढ़े तीन वर्ष पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के हरदासपुर हडियायी गांव निवासी अर्पित पाठक से हुई थी। आरोप है कि पति अर्पित पाठक, सास पूनम पाठक, जेठ आकाश पाठक, जेठानी नीरू पाठक और देवर अंशुल पाठक इससे खुश नहीं थे। सभी ने उससे कार और पांच तोला सोना लाने की मांग शुरू कर दी। निकिता का आरोप है कि माता-पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने और उनके अन्य बच्चे होने की बात कहकर दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससु...