कार और दो लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
इटावा औरैया, जून 30 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडैना कला खुर्द की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी की जानकारी पीड़िता शालू पुत्री गिरजेश कुमार सविता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को भरथना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुरा व वर्तमान में पद्मावती फ्लैट साबरमती अहमदाबाद गुजरात निवासी जितेंद्र उर्फ शिवम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कार और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
मारपीट और मानसिक उत्पीड़न विरोध करने पर मारपीट की जाती और चरित्र पर झूठे आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.