कार और ट्रैक्टर में टक्कर के बाद मारपीट में केस
मऊ, मई 3 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव निवासी सोनू विगत 30 अप्रैल की दोपहर 11 बजे चार पहिया वाहन से घर से मऊ जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर अनियंत्रित्र ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से आकर एसयूवी में टक्टर मार दिया था। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विरोध करने पर गांव के ही रजनीश, अवनीश, जयप्रकाश सहित कुछ अज्ञात लोगों ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.