रांची, मार्च 14 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव-पिठोरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम कार और ट्रेक्टर में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टाटा नेकसोन कार BR01FP 6891 खलारी से पिठोरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से बिना नंबर के ट्रेक्टर से सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन पूरी तरह बर्बाद हो गए। घायलों में कार सवार मुन्ना सिंह, संतोष सिंह और मनोज सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फोटो व्हाट्सएप में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.