कार और ट्रक के बीच टक्कर, एक घायल
आदित्यपुर, अगस्त 28 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित चौका ओवरब्रिज पर कार एवं ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार सवार लोगों को हल्की चोटें लगी है। घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार कार गलत साइड से रांची की ओर जा रहा था। जिसके कारण रांची से टाटा की ओर जा रही ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.