जौनपुर, मार्च 16 -- मड़ियाहूं । कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में शनिवार शाम को ट्रक और कार की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को केराकत थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी नवनीत यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके भाई आशीष यादव, रोहित यादव, मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी सुशील यादव तथा घमहापुर चोचारी गांव निवासी जितेंद्र यादव कार से मड़ियाहूं की ओर जा रहे थे। मातिवर सिंह महाविद्यालय के सामने अचानक एक ट्रक सड़क पर आ गया और कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.