गंगापार, फरवरी 10 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रक और अर्टिगा कार में टक्कर होने से करीब आधा दर्जन लोग चोटहिल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से पास के अस्पताल में इलाज कराया गया। शाहगंज, जौनपुर के पास लवायन गांव निवासी शिल्पा यादव अपने पति आलोक यादव, भाई अमित, जनमेजय व माता संगीता के साथ प्रयागराज गए हुए थे। शिल्पा यादव का पैर फैक्चर हो गया था। उसी का इलाज कराने के बाद सभी लोग वापस अपने घर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्टिगा कार प्रयागराज गोरखपुर राजमार्ग पर थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। तभी अचानक एक खाली ट्रक कोखराज की तरफ हाईवे पर जाने के लिए मुड़ते ही सामने से आ रहे अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दिया। गाड़ी में बैठे सभी लोग चोटहिल हो गए। जानकारी मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी चोटहिल अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.