हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर ग्राम सरावनी में कार की टक्कर लगने थ्रीव्हीलर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान किशोर का एक पैर काटना पड़ गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी निजामुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 8 अप्रैल को उसका 15 वर्षीय पुत्र अलतमस बाबूगढ़ छावनी से टैम्पू में सवार होकर किठौर से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही टैम्पू किठौर रोड पर ग्राम सरावनी में पहुंची तो तभी अचानक एक कार चालक ने टैंपू में टक्कर मार दी। दुर्घटना में टैम्पू में सवार उसका पुत्र गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.