जहानाबाद, अप्रैल 22 -- शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहन को लाने जा रहे थे दोनों युवक हुलासगंज- खुदागंज पथ पर हुलासगंज के समीप हुआ हादसा हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज- खुदागंज पथ में बुधवार को कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं दूसरा युवक सदर अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतकों में नीरू कुमार 25 वर्ष और अमरजीत कुमार 19 वर्ष शामिल हैं। दोनों मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धराउत गांव के रहने वाले थे। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार सौ मीटर घसीटा, दोनों की गई जान हादसे के बाद दोनों युवक को हुलासगंज सीएचसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। तथा दू...