सहारनपुर, मई 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना जनकपुरी क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे एक परिवार के सदस्यों के टेंपों में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सददामाजरा गागलहेडी निवासी बबलू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 18 मई की सुबह आठ बजे के उनका परिवार टेंपों में बैठकर एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब टेंपों राकेश कैमिकल के पास पास पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने उनके टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपों में बैठे हुए उनके परिजन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उनके पिता पितांबर को पिलखनी राजकीय मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से घायल टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौ...