रामनगर, मार्च 17 -- रामनगर। नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार और जिप्सी के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार महिला पर्यटक शेफाली चावला निवासी पंजाब अपने परिवार के साथ रामनगर घूमने आई थी। बताया कि जिप्सी फाटो पर्यटन जोन से लौट रही थी। इसी दौरान जिप्सी को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे पहले कार ने 2-3 बाइकों को भी टक्कर मारी थी, जिनमें से एक बाइक में सवार दो युवक विकास और प्रताप सिंह काशीपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.