नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशा और बंद घरों की खिड़की तोड़कर मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल, दो लैपटॉप और 2500 रुपये बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र शाहू उर्फ अतुल कुमार निवासी ग्राम शाहदरा और अभय उर्फ अक्की निवासी ग्राम बौरोली, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम शाहदरा नोएडा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 27 मई को ग्राम शाहदरा स्थित एक घर से मोबाइल फोन चोरी किया था। 12 मई को केशव आईटी पार्क के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके अलावा 21 अप्रैल को शांति निकेतन अपार्टमेंट के पास खड़...