मेरठ, मार्च 3 -- बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़खुर्द के समीप स्थित दूध से भरे कैंटर की कार में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मवाना सीएचसी में भर्ती कराया जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजे मोहल्ला हीरालाल निवासी 27 वर्षीय प्रवीण पुत्र आदित्य गुप्ता, राजीव पुत्र प्रदीप, अमन पुत्र राजेंद्र कार से मीरपुर की तरफ से मवाना की ओर आ रहे थे। जैसे ...