बुलंदशहर, फरवरी 6 -- थाना अहमदगढ़ में बीती देर रात करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलंदशहर की ओर से आ रहे एक कंटेनर और डिबाई की तरफ से आ रही ब्रेजा कार की मेरठ बदायूं मार्ग पर थाने के निकट आमने-सामने टक्कर हो गई इस हादसे में कार में सवार युवक नरेंद्र 38वर्ष निवासी ग्राम गढ़िया थाना जहांगीराबाद घायल हो गया जबकि कार में तीन युवक सवार थे। दो मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई हादसे की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से डिवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सक होने गंभीर घायल नरेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.