मऊ, अप्रैल 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन के पास शनिवार की सुबह लग्जरी कार और ऑटो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद गोहना भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घरोहिया मोड़ से सवारियों से लदी एक ऑटो मुहम्मदाबाद गोहना बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक लग्जरी कार से दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विसलेन के बगल स्थित खाई में जा गिरी, जबकि सवारियों से भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.