वाराणसी, जनवरी 17 -- चौबेपुर (वाराणसी)। भभियार पांडेयपुरा गांव के समीप शुक्रवार रात में कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमे ऑटो सवार चोलापुर के जगदीशपुर निवासी 45 वर्षीय रामलाल मौर्य की मौत हो गई। जबकि, अशोक मौर्य और मुनारी निवासी सीमा गुप्ता घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक मुनारी से मोहांव सवारी लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.