धनबाद, जुलाई 4 -- बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क के केथारडीह चौक के समीप शुक्रवार को कार और ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में ऑटो सवार सिवानी मल्लिक, गुलटी मल्लिक के सिर पर चोटें आई है। ऑटो चालक हाराधन गोप के हाथ व सिर पर चोट लगी है। दो बच्चे भी घायल हैं। ऑटो पाथरकुंआ से नूतनगांव जा रहा था। वहीं कार सरबड़ी से छोटा आंबोना जा रही थी। ग्रामीणों व परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। कालूबथन ओपी के एएसआई प्रमोद कुमार यादव पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छाता नदी मोड़ पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...