नोएडा, अप्रैल 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति गोल चक्कर के समीप तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। दरअसल, सुपरटेक इको विलेज में रहने वाले विवेक पाल 25 मार्च की रात लगभग 10:30 बजे नोएडा के सेक्टर-52 से ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट चार मूर्ति गोल चक्कर के समीप एक अज्ञात कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे विवेक पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। विवेक पाल का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में नेफोवा संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत किए तीन दिन बीत चुके, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला। आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.