कार और ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन लोग घायल
जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडिहा बाजार के पास बुधवार को दिन में 11 बजे एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में दो अलग अलग गांवों के निवासी बताए गए।एक ऑटो में कुल पांच लोग सवार होकर दीदारगंज जा रहे थे। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडिहा बाजार के पास ऑटो पहुंचा था तभी शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क के किनारे खंदक में पलट गई। इस हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना में खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.