फिरोजाबाद, नवम्बर 17 -- थाना जसराना क्षेत्र के आबू अतुर्रा के समीप कार और ई रिक्शा की भिड़ंत में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। जहां चालक की स्थित गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। थाना जसराना के गांव नगला पांडे निवासी 28 वर्षीय पूरन पुत्र विजयपाल ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह सोमवार प्रातः अपने साथी 26 वर्षीय अजय पुत्र राम खिलाड़ी के साथ दूध डालने के लिए गया था। दूध डालकर वह दोनों वापस आ रहे थे। उसी दौरान गांव आबू अतुर्रा के समीप सामने से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.