गोंडा, मई 21 -- वजीरगंज। अयोध्या-गोंडा हाईवे पर चंदापुर स्थित ढाबे के पास गुरुवार शाम को कार व ई रिक्शा की हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सूरज सोनी निवासी कौड़िया कार से पत्नी रुबी के साथ गोंडा की ओर जा रहे थे। चन्दापुर स्थित ढाबे के पास अनियंत्रित हो ई रिक्शा से भिड़ गई। इसमें चालक अमित कुमार तिवारी (22) निवासी महगुमनिहार चन्दापुर सहित दोनों कार सवार पति पत्नी घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज गोण्डा रिफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन घायल थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...