कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल व संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा की अगुवाई में शहर में ऑपरेशन कार-ओ-बार अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर जाम लड़ा रहे व नशे में धुत वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूर्वी, पश्चिम, दक्षिण व सेंट्रल जोन में कुल 1691 लोगों की चेकिंग की गई। इनमें से 383 लोगों पर पुलिस एक्ट तो 479 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह पुलिस ने गेस्ट हाउस, बारात घर व धर्मशालाओं समेत 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिनमें अनियमितताएं मिलने पर 78 संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.