जौनपुर, मई 3 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरसरा रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात चार पहिया वाहन ओवरटेक करने को लेकर दो वाहन सवारों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया के एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी पर सवार कुछ लोग कार को ओवरटेक कर रहे थे। इसी को लेकर कार सवारों से विवाद हो गया। दोनों गाड़ियों में सवार लोगों ने मारपीट भी की। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- कार हटाने को लेकर मारपीट, चार पर केस दोनों वाहन सीज किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.