कार-ऑटो की भिड़ंत में बच्चे सहित दो की मौत
कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर देहात। डेरापुर-रूरा मार्ग पर चिलौली गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार व ऑटो की टक्कर से एक बारह साल के बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी रूरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे सहित दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र ऑटो में सवारिया लेकर डेरापुर जा रहा था। रूरा-डेरापर मार्ग पर चिलौली गांव के पास गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार परौंख गांव के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव, कुरमई थाना खागा फतेहपुर निवासी रहमत अली, उनके नाती आसिफ व सलीम, रिश्तेदार मल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.