कार-ऑटो की टक्कर में पांच घायल
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया पथ स्थित बगही पुल के समीप शनिवार शाम कार व ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार पांच लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो जब्त कर लिया। बताया जाता है कि ऑटो सरैया की ओर से आ रहा था। इसी दौरान मोतीपुर की तरफ से आ रही कार ने ऑटो में ठोकर मार दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.