गाजीपुर, अप्रैल 1 -- मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के नवापुरा कैथवली गांव के पास गलत लेन से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। ऑटो सवार प्रिंस यादव निवासी बक्सर बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी मां सीमा देवी, भाई आदित्य यादव के साथ मटेहू स्थित अपने ननिहाल से बक्सर अपने घर जाने के लिए ऑटो से गाजीपुर की तरफ जा रहे था। टक्कर में ऑटो और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार का चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मरदह सीएचसी पर प्रिंस यादव के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.