बांका, मार्च 13 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-भेड़ामोड़ मोड नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद कार और टोटो की टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए।घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव के समीप हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार लौढ़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया।घायलों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के बटसारा निवासी मीना देवी (पति सुशील लैया),किरण कुमारी (पिता सुशील लैया),पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा निवासी सरिता देवी (पति पैरू दास) तथा वैदाचक निवासी साधना कुमारी और खुशबू कुमारी (पिता शंभू म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.