हमीरपुर, मार्च 18 -- भरुआ सुमेरपुर। मुंडेरा मार्ग पर बदनपुर मोड़ के पास ई रिक्शा व कार की टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। मिहुंना गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन कुमार ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शाम करीब 5:00 बजे वह गांव से कस्बे की आ रहा था। तभी बदनपुर मोड़ के पास सिसोलर की ओर जा रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वही कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर गायब हो गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.