अलीगढ़, मार्च 6 -- अकराबाद, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार सातों लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गुलबाग नगर निवासी अमर सिंह अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ जा रहे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार अकराबाद फ्लाईओवर पार कर नेशनल हाईवे पर पहुंची, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में अमर सिंह के साथ उनके ससुर वीरेंद्र सिंह, साले अतुल कुमार, साली रागिनी तथा अन्य परिजन सुमित, गोविंद और आनंद सवार थे। हादसे के बाद आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.