मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव स्थित पोखर में बुधवार को तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार को सुरक्षित निकाल। हालांकि, कार गहरे पानी में डूब गई। कार सवार की पहचान मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी परितोष कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को पास के एक डॉक्टर के यहां ले जाकर इलाज कराया। बाद में परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि मैठी चौक से कई वाहन चालक टोल टैक्स से बचने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। अधिक आवाजाही के कारण पोखर के किनारे वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। इससे ही हादसा होने की आशंका है। वहीं, कार सवार के परिजनों ने बताया कि वह दरभंगा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.