मेरठ, दिसम्बर 13 -- मेरठ-बागपत हाईवे स्थित कुराली साई मंदिर के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। हादसे में सेना में तैनात जवान की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में जाकर पलट गई। इसमें जवान के मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के चलते मेरठ-बागपत मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही। गांव हजरतपुर तहसील खुर्जा जिला बुलंदशहर निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जगबीर आर्मी में जवान था। इस समय उनकी पोस्टिंग राजस्थान में सिग्नल रेजीमेंट बीकानेर में चल रही थी। राहुल कुछ दिन पहले सात दिन की छुट्टी पर आए हुए थे। राहुल की पत्नी प्रीति भी यूपी पुलिस में बागपत जिले में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह राहुल मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.