हजारीबाग, मार्च 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड के गझंडी के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढ़े में जा गिरी। जिसमें कार में बैठी 3 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कार सवार बोकारो की ओर से विष्णुगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में आगे का दोनों एयर बैग खुल गया। जिससे आगे बैठे दोनों लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर मांडू विधायक निर्मल महतो भी पहुंचे और अवलोकन किया और अस्पताल में चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...