फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- नवाबगंज। कुतुबुद्दीनपुर गांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र बृजभान की बारात मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलोखर जा रही थी। जैसे ही कार थाना क्षेत्र के गांव सिरौली से आगे पहुंची वैसे ही कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी जिससे चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई कार में सवार चार बाराती घायल हो गए, कार पलटने की सूचना मिलने पर बारात की अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...