धनबाद, जुलाई 17 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्र में सीआईएसएफ द्वारा अवैध कोयला एवं लोहा कारोबार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को सीआईएसएफ की टीम ने कनकनी कोलियरी अंतर्गत नमक फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान डोजरिंग कर अवैध कोयला भंडारण को भी नष्ट कर दिया गया।

अभियान की विस्तृत जानकारी जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ पिछले एक सप्ताह से सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लोयाबाद पांच नंबर एकड़ा के समीप की गई बड़ी कार्रवाई में करीब 32 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था। उस अभियान में बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवान शामिल थे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई थी।

लो...