कार्रवाई से आहत स्टाफ नर्स ने फांसी लगाने का किया प्रयास
कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुलिस की चार्ज शीट में नाम शामिल होने की जानकारी मिलते ही स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे सौ शैय्या अस्पताल में हड़कंप मच गया। बिना सर्जन के आपरेशन किए जाने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में उस स्टाफ नर्स कामिनी को भी आरोपी बना दिया गया है, जिसने आपरेशन थिएटर का वीडियो बनाकर पूरे मामले को उजागर किया था।आरोपी बनाए जाने की सूचना मिलते ही एक स्टाफ नर्स बुरी तरह टूट गई। आहत होकर वह अपने कमरे में चली गई और फांसी का फंदा तैयार करके जान देने का प्रयास कर लिया। हालांकि पड़ोसियों को समय रहते जानकारी हो गई। उन्होंने तुरंत दरवाजा धक्का मारकर खोला और फंदा डाल रही स्टाफ नर्स को पकड़कर बाहर निकाला। पड़ोसियों ने काफी देर तक उसे समझाया-बुझाया और संभाला। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.