किशनगंज, जनवरी 29 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 मवेशी को जब्त किया है। यह कार्रवाई 41वीं वाहिनी एसएसबी की 'सी' कंपनी, पानीटंकी द्वारा तस्करी विरोधी रात्रिकालीन अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि कंपनी कमांडर को नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर पशु तस्करी किए जाने की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक/जीडी रोहित सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई दल का गठन कर इलाके में गश्ती तेज कर दी गई। रात्रि गश्त के दौरान केस्टोपुर और जंगली बाबा मंदिर मोड़ के बीच एक संदिग्ध वाहन को देखा गया, जिसका एसएसबी जवानों ने पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.