प्रयागराज, फरवरी 27 -- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कार्यालय में धरना दिया। अधिवक्ता पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज को ज्ञापन देने गए थे, लेकिन वह नहीं मिले। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि झूंसी में छोटे अवैध निर्मणों को पीडीए तोड़ रहा है। जबकि वहीं अवैध रूप से प्लॉटिंग हो रही है। पीडीए को अवैध प्लॉटिंग करने वालों का नाम भी बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने में मौजूद लवलेश मिश्रा ने बताया कि सात और नौ फरवरी को झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने आए, लेकिन उपाध्यक्ष नहीं मिले। लगभग दो घंटा धरना देने के बाद सभी अधिवक्ता पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह के कार्यालय में गए और ज्ञापन दिया। सचिव ने मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.