सहरसा, अप्रैल 18 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बलवाहाट पंचायत के चपराम वार्ड संख्या 7 में बंधक संपत्ति को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को भौतिक कब्जा दिलाया। यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट 2002 की धारा 14 के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार चपराम निवासी शुभम कुमार, धीरज कुमार, विश्वनाथ गुप्ता और अंजू देवी द्वारा लिए गए ऋण का भुगतान समय पर नहीं होने पर उन्हें चूककर्ता घोषित किया गया था। इसके बाद बैंक ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। जिला दंडाधिकारी सहरसा के आदेश पर अंचल अधिकारी शुभम वर्मा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्यघर योजना में ऋण प्रक्रिया सरल बनाएं उनके नेतृत्व में बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार एवं पुलिस बल की मौजूदगी में स्थल क...