कार्रवाई पर माने इंजीनियर, धरना स्थगित
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- बलरामपुर जनपद में जेई पर हुए हमले के खिलाफ सिंचाई विभाग में पिछले पांच दिन से अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन किया जा रहा था। सिंचाई डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले चल रहा उक्त धरना प्रदर्शन कार्रवाई के बाद शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष इं. रविशंकर सिंह ने बताया कि आरोपितों पर कार्रवाई होने के बाद धरना कार्यक्रम स्थगित किया गया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। इस दौरान इं. अभय राज यादव, इं. पूर्णिमा, इं. मनोज वर्मा, इं. रमाशंकर भट्ट, इं. बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.