बरेली, फरवरी 17 -- शेरगढ़, संवाददाता। कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाथापाई करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज नगर पंचायतकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण सोमवार को नगर में सफाई नहीं हुई। इसके अलावा कार्यालय में भी कामकाज ठप रहा। कस्बे की मुख्य सड़क पर 11 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ दुर्गेश कुमार सिंह और दुकानदार शेखर गुप्ता के बीच पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई हुई थी। नगर पंचायत कर्मियों ने हड़ताल पर जाने से पहले उपजिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर को सौंपा था। रविवार से कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन अवकाश के कारण सोमवार से कामकाज ठप कर दिया। हालांकि महाशिवरात्रि पर भी कस्बे में समुचित सफाई नहीं हो सकी। मंदिरों और बाजार क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे रहे, जिससे श्रद्धालुओं और नागरिकों को भारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.