कार्रवाई न होने से नाराज़ नगर पंचायत कर्मियों ने ठप किया काम
संतकबीरनगर, जून 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत धर्मसिहवा में कर्मचारियों और एक सभासद के बीच चल रहे विवाद में कोई कार्रवाई न होने से नाराज़ कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगने लगा है और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वाहन भी खड़े नजर आए।
कर्मचारियों का आरोप नगर पंचायत के कर्मचारियों ने थाना धर्मसिंहवा में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-10 के सभासद शशिकपूर राय कार्यालय आने पर अक्सर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सभासद सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने यह भी कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.