प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दिन कंधई बाजार में हुए विवाद के मामले में दो व्यापारियों के साथ पुलिस हिरासत में की गई पिटाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। इसी मामले में कंधई बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापारी नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में कंधई थाने का घेराव कर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी को 10 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान व्यापारियों ने पूरे दिन कंधई बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद देररात बाजार के व्यापारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक पीड़ित व्यापारियों को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। 10 मार्च तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो 11 मार्च से कंधई बाजार की सभी दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रखी जाएंगी। बैठक में उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.